काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 215 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई।
आज दिनांक 14.11.2026 की शनिवारीय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री शैलेन्द्र अमबष्ट, मुख्य अतिथि डा. जय शंकर जय, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार जी रहे। संचालन संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत डा. जय शंकर जय ने सरस्वती बन्दना कर किया। भुलक्कड़ बनारसी ने आये हुए सभी साहित्यकारों का स्वागत व बंदन किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, डा. दिनेश दत्त पाठक, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, डा. विनोद स्वामी, डा. जय शंकर जय, प्रदीप कुमार, उमेश सिंह, गणेश सिंह प्रहरी, शैलेन्द्र अमबष्ट, मुनीन्द्र श्रीवास्तव उर्फ फुर्तीला बनारसी , आशिक बनारसी, जमाल बनारसी, सत्यनारायण जी इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से बढ़कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया।
उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी







Views Today : 6577
Who's Online : 15