मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में सौ अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना,,,,

अनुराग लक्ष्य, 4 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
भारत में रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी ख़बर है कि रेल प्रशाशन मुंबई सहित कुछ राज्यों में अमृत भारत ट्रेनें अब सौ की संख्या में चलने जा रही हैं। जिसकी वजह से अब आपकी यात्रा पहले से आरामदायक और रफ्तार में भी तेज़ चलने वाली ट्रेनें होंगी।
आपको बताते चलें कि रेलवे प्रशाशन देश भर में विभिन्न रूटों पर 100 अमृत भारत ट्रेनें चला ने की बड़ी योजना बना रहा है। मुंबई समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत कई शहरों के लिए सीधी अमृत भारत ट्रेनें 130 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। साथ ही राजधानी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से इसका किराया भी
कम होगा। इसलिए यह ट्रेन रेल यात्रियों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है।
चौबीस कोच वाली इस ट्रेन में 14 स्लीपर कोच और 10 जनरल कोच होंगे। एक अमृत भारत ट्रेन में लगभग 3600 यात्री यात्रा कर सकते हैं। जिसमें पेंट्री कार की बढ़िया सुविधा भी मिलेगी।