राज्यस्तरीय ओपन महिला कुश्ती प्रतियोगिता का अतिथियों ने किया उत्साह वर्धन 

अंबेडकरनगर – राज्यस्तरीय ओपन महिला कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए, अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पूर्व विधायक अनीता कमल,परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह,सब रजिस्ट्रार टांडा सतेंद्र यादव ,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह …..मौजूद रहे और विभिन्न टीमों के खेल का शुभारंभ किया अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और जनपद में हो रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर खुशी जाहिर की दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में आए हुए अतिथियों का कार्यक्रम आयोजक जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सचिव जिला ओलंपिक संघ डा हनुमान प्रताप सिंह में किया। दिनांक 11.02.2025 को प्रतियोगिता का परिणाम निम्न है-

50 किग्रा0 भार वर्ग में कानपुर जनपद की आरती निषाद ने अम्बेडकरनगर की वंदना को 6-4 के अन्तर से हराया। अनीता गाजीपुर ने अयोध्या हास्टल के आकांक्षा यादव को 5-4 से हराया। खुशबू सोनी प्रयागराज ने वाराणसी की सृष्टि यादव को 7-6 के कड़े अन्तर से हराया। प्रिती यादव आजमगढ़ ने गाजियाबाद की वैष्णवी को 10-9 के अन्तर से हराया।

55 किग्रा0 भार वर्ग में कंचन आजगढ़ ने गाजियाबाद की सोनी राघव को 8-5 के अन्तर से हराया। माया गाजीपुर ने अम्बेडकरनगर की प्रिया यादव को हराया। जान्हवी यादव अयोध्या हास्टल ने देवीपाटन के शशि पटेल को 6-4 के अन्तर से हराया।

57 किगा्र0 भार वर्ग में कानपुर की प्रिती सिंह ने अम्बेडकरनगर की शिखा यादव को 6-4 से हराया। नेहा पटेल देवरिया ने कनक पटेल गाजीपुर को हराया। जीते हुए खिलाड़ी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गये हैं। प्रिया चौहान आजमगढ़ ने गाजियाबाद की सूचर तिवारी को 6-4 से हराया।

62 किग्रा0 भार वर्ग में नेहा पाल गाजीपुर ने दीपाली देवरिया को हराया। आकांक्षा जोशी कानपुर ने अख्तरून निशा प्रयागराज को 8-4 से हराया। खुशबू कुमारी वाराणसी ने अनामिका अम्बेडकरनगर को 8-6 के कड़े अन्तर से हराया।

65 किग्रा0 भार वर्ग में नेहा गुप्ता अयोध्या हास्टल ने जया विश्वकर्मा आजमगढ़ को 6-4 से हराया। किरन चौहान अम्बेडकरनगर ने सोनाली चौहान देवीपाटन मण्डल को 8-4 से हराया। साक्षी वाराणसी ने अनामिका पटेल देवरिया को 4-2 से हराया।

72 किग्रा0 भार वर्ग में अम्बेडकरगनर की आयशा ने अन्नू गौड़ देवरिया को बाई फाल हराया। लक्ष्मी गुप्ता वाराणसी ने देवीपाटन की श्रद्धा सिंह को 6-4 से हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रामआशीष यादव, प्रदीप कुमार, संगीता सिंह, बेबी सिंह, अंशिका यादव, सत्यवान यादव, अंकित तिवारी, विशाल यादव, स्मिता यादव, विभा मौर्या ने निभायी। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी बहराईच आनन्द बिहारी श्रीवास्तव, आशाराम वर्मा कोषाध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ, सैफ अहमद बेग, सचिव जिला कुश्ती संघ कार्यालय सहायक अनुपम प्रजापति, वीरेन्द्र निषाद, समस्त प्रशिक्षक अदनान अहमद, अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, सत्यम सिंह एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन कल दिनांक 12 फरवरी, 2025 को प्रतियोगिता के सभी भार वर्गों का फाइनल खेला जायेगा एवं प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मा0 सदस्य विधान परिषद डा0 हरिओम पाण्डेय के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।