महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी के सिद्ध संतो में एक थे करतलिया बाबा। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित करतलिया बाबा आश्रम के संस्थापक आचार्य करतलिया बाबा की 39वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई जा रही है। करतलिया बाबा मां सरयू के अनन्य उपासक थे। बाबा की पुण्यतिथि बालयोगी रामदास के संयोजन में मनाया जा रहा है। जिसमें बुधवार को अखंड पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन गुरुवार को होगा। 39वीं पुण्यतिथि का मुख्य आयोजन गुरुवार को होगा। जिसमें करतलिया बाबा की मूर्ति का पंचामृत अभिषेक वैदिक आचार्यों द्धारा किया जायेगा इसके बाद रामनगरी के संत धर्माचार्य आचार्य श्री पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेगे। कार्यक्रम का समापन वृहद भंडारे के साथ होगा। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि पूज्य करतलिया बाबा की 39वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे भारत से करतलिया बाबा के शिष्य परिकर मंदिर आ गये है।