जितेन्द्र पाठक
*संतकबीरनगर*। प्रसिद्ध शिक्षक नेता मोहिबुल्लाह खान को मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग द्वारा की गई। संगठन पूरे देश में मुस्लिम समाज के सर्वांगीण विकास, न्याय, समानता और कल्याण के लिए कार्यरत है।
नियुक्ति के बाद, मोहिबुल्लाह खान ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन के विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा,
“उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक समानता के क्षेत्र में समुदाय के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।”
इसके अलावा, संगठन में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गईं:
• वाजिद खान को गोरखपुर जिलाध्यक्ष
• इमरान खान को संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष
• परवेज अहमद को महराजगंज जिलाध्यक्ष
• महताब अहमद खान को पूर्वांचल प्रभार।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा,मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाएंगे। आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।”
बधाई एवं शुभकामनाएँ
इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएँ दीं, जिनमें हाजी हबीबुल्लाह खान, अब्दुल अली अजीजी, हाजी शौकत खान, हकीकुल्लाह, अहमद अली, अब्दुल वाहिद अंसारी, महताब खान, मुफ्ती ताहिर हुसैन, मौलाना लईक, मौलाना नजमुल हुदा, रफीक मंसूरी, करीमुल्लाह खान, यूनुस अख्तर खान, मोहम्मद मोईज अंसारी, आफताब आलम खान, महबूब आलम, अतीकुल्लाह खान, हाफिज उमर, सज्जाद खान, हाजी ललन मंसूरी, ईरफान खान, गुफरान खान, काजी साकिब रहमान, जाकिर खान, मौलाना सरवर अली कादरी, अब्दुल्लाह खान, शोएब अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, हाफिज तौफीक अंसारी, हैदर खान और मौलाना रफीक शामिल हैं।