अनुराग लक्ष्य मासिक पत्रिका को मुंबई में मिल रहा है भरपूर प्यार और स्नेह, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,


अनुराग लक्ष्य, 11 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
जिस भी कश्ती के मुहफ़िज़ तुम बनो हरगिज उसे,
साँस भी थम जाए गर न छोड़ना मझधार में ।
मंज़िलें उनके ही क़दमों में ठहरती हैं सलीम,
जोड़ लेता है जो खुद को वक्त की रफ्तार में ।।
जी हाँ , यही सच है, और यह सच साबित हुआ है मुंबई की सरजमीन पर जहाँ उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से निकलने वाली मासिक पत्रिका अनुराग लक्ष्य को मुंबई वासियों की तरफ से भरपूर सम्मान प्यार और स्नेह मिल रहा है।
अभी हाल ही में मुंबई की बहुचर्चित साहित्यिक संस्था , काव्य सृजन परिवार, की 143 वीं काव्य गोष्ठी में अनुराग लक्ष्य मासिक पत्रिका को जो स्नेह और प्यार मिला, उससे मैं अभिभूत हूं।
संस्था के रूह ए रवाँ श्री आत्मिक श्री धर मिश्र जी, श्री ओम प्रकाश तिवारी जी, गीतकार राम जी कनौजिया जी, गुरु प्रसाद जी, शायर ताज मुहम्मद, हीरा लाल हीरा, सेना के सेवानिवृत अधिकारी, श्री, रंजीत जाधव जी, श्री सुरेश तिवारी जी सहित तमाम श्रोताओं ने एक स्वर में अनुराग लक्ष्य पत्रिका को उत्कृष्ट पत्रिका बताते हुए अनुराग लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।