प्राथमिक विद्यालय से अनाज, बर्तन चोरी

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझियार प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर चोर गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन, अनाज, मसाला आदि चुरा ले गए। मामले में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।