युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली और धमकी देने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री शाम के समय शौच के लिए घर के दक्षिण तरफ जा रही थी। उसे अकेली पाकर गांव निवासी कृष्णचन्द उर्फ किसान ने गलत नीयत से पीछे से उसे पकड़ लिया, उसके साथ अश्लील हरकत की, विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी, डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।