03 बोरी चायनीज लहसुन लावारिस हालत में बरामद

रिपोर्ट – बद्री प्रसाद अग्रहरि

नौतनवां (महराजगंज) पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानो को तस्करी के रोकथाम का सख्त निर्देश दिया गया था जिसके अनुपालन में चौकी सम्पतिहा पुलिस गश्त के दौरान बैरिया जंगल के पास मुखबीर कि सूचना पर तस्करी हेतु नेपाल से भारत लाये जा रहे 03 बोरी चायनीज लहसुन लावारिस बरामद किया। बरामद लहसुन स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 निल/25 धारा 111 कस्टम अधिनियम में दाखिल कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम न्यायालय नौतनवा भेजा गया ।

इस दौरान उ0नि0 विजय कुमार यादव चौ0प्र0 सम्पतिहा थाना नौतनवा, का0 सुनील सिंह थाना नौतनवां,का0 शैलेन्द्र यादव थाना नौतनवा मौजूद रहे।