राजेश तिवारी मनोनीत किए गए अवध जोन कमेटी में महासचिव

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 22 जनवरी/ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के अनुमोदनोंपरांत एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की सहमति से राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने जनपद अयोध्या तहसील सोहावल के इस्माइल नगर सिहोरा निवासी राजेश तिवारी को अवध क्षेत्र की कमेटी में महासचिव मनोनीत किया है।