कल्यानपुर केंद्र से गन्ना लदी ट्राली चोरी होने से किसानो मे आक्रोश

• केंद्रो पर तंबू,अलाव व लाइट की व्यवस्था न होने पर मिल के उच्च अधिकारियो को केंद्र पर बुलाने पर अडे किसान, घंटो रहा रामजानकी मार्ग जाम

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र कल्यानपुर प्रथम से सोमवार की रात गन्ना लदी ट्राली गायब होने पर सुबह किसान ने राम जानकी मार्ग पर ट्राली खड़ी कर घंटो जाम लगाकर हंगामा कि और मिल के उच्च अधिकारियो के बुलाने की बात पर अड़ गए। चौकी इंचार्ज के समझाने पर मार्ग खाली हुआ और आवागमन शुरू हुआ। केंद्र पर जीएम केन व डीजीएम केन पहुंच कर फिसानो की समस्या सुने और केंद्र की व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिए।
ग्राम पंचायत परसांव के राजस्व गांव विशुनपुरा निवासी घनश्याम तिवारी पुत्र सभापति अपने ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर तौल कराने मुंडेरवा शुगर मिल द्वारा संचालित क्रय केंद्र कल्यानपुर प्रथम पर सोमवार को 11 बजे पहुंचे और टोकन पंजिका पर 12 नबर पर नाम अंकित कराकर बारी का इंतजार करने लगे। देर शाम तक और ट्रक न आने से तौल नही हो पाया और सेंटर पर ट्राली छोड ट्रैक्टर घर लेकर चले आए। मंगलवार की सुबह जब केंद्र पर पहुंचे तो ट्राली गायब रही। किसानो ने संतकबीर नगर जनपद में भी ट्राली ढुढे लेकिन कही पता नही चला। किसान घनश्याम तिवारी ने डायल 112 व चौकी इंचार्ज कुदरहा को अवगत कराया। चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव टीम के साथ पहुंचे और प्रार्थना पत्र ले कर जांच में जुट गए। शुगर मिल निरीक्षक द्वारा समुचित आश्वासन न मिलने पर किसान आक्रोशित हो गए और राम जानकी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर जाम लगा दिए।

किसान जयप्रकाश यादव, वकील चौधरी, जितेंद्र सिंह, राम तेज चौधरी, सत्य प्रकाश, कृष्ण नारायण तिवारी, हरिश्चंद्र, मनोज सही सैकड़ो किसानों ने बताया कि केंद्र पर मिल द्वारा न तो झोपड़ी रखी गयी और न ही उजाले का प्रबंध किया गया। यहां के मजदूर भी इस केंद्र पर रात्रि मे निवास न कर बगल के कल्याणपुर द्वितीय पर करते है। यदि मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था होती तो ट्राली गायब नहीं होता। दस दिन पहले पिपरपाती मुस्तहकम निवासी धर्मदेव के प्रेशर ट्राली का सलेंडर चोरी हो गया था। यहा तक कि कड़ाके की ठंड में अलाव व बैठने की भी व्यवस्था नही है। मिल प्रबंधन के अधिकारियो के आने की बात पर अड़े रहे। इतना ही नही चौकी पर तैनात नायब दरोगा द्वारा किसानो को गाली देने पर किसानो में झडप हो गया और नायब दरोगा को पीआरबी टीम की गाड़ी मे बैठ कर भागना पड़ा। चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव के काफी समझाने के घंटो बाद जाम खुला और आवागमन बहाल हुआ। थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ टीम के साथ पहुंचे और किसानो की सुने। दो घंटे बाद डीएम केन रविंद्र धर द्विवेदी व डीजीएम केन आरएस पांडे पहुंचे और किसने की समस्या से अवगत हुए। उन्होंने तत्काल केंद्र पर तंबू व लाइट लगाने और दिन रात चौकीदार को ठहरने के निर्देश दिए। केंद्र पर गन्ने की गाड़ी अधिक देख ट्रक की व्यवस्था करने के आदेश दिए। किसान घनश्याम तिवारी को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है आप भी गाडी पता करे। कुछ हल निकाला जाएगा