समाज सेविका शालिनी शुक्ला क्षेत्र के तमाम जगह गरीब असहाय लोगों को किया कंबल वितरण

बस्ती – आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाजसेवी शालिनी शुक्ला जी के सानिध्य में समाज के गरीब,वंचित व कमजोर परिवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया अनेकों जगह साथ हरैया व परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मडेरिया चौराहा, व श्रृंगीनारी मन्दिर पर भी इस कड़क सर्दी के मौसम में सैकड़ों जरुरतमंदो को कम्बल वितरण किया गया इस सर्दी के मौसम में कंबल पाकर गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी साथ ही लोगो ने इस पुनीत कार्य की सराहना कर रहे थे बुजुर्ग महिलाएं पुरुष आशीर्वाद देती जा रही थी सेवा समर्पण भाव परिवार पर पहुंचकर समाज सेविका शालिनी शुक्ला कई सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुषों को कंबल वितरित किया और उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से अपील की कि इस भीषण ठंड में आपको किसी प्रकार की कोई आवश्यकता पड़े तो बे हिचक आकर मिले भरपूर मदद की जाएगी समाज सेविका शालिनी शुक्ल माता श्रृगीनरी मंदिर पर पहुंचकर साधु संतों सहित गरीब परिवारों को कंबल वितरण कर आर्थिक सहयोग की इस मौके पर अस्पताल के अधिक्षक बृजेश शुक्ल दिलीप पांडे जटाशंकर शुक्ला उदय प्रताप शुक्ला दिलीप पांडे रितेश शुक्ला मनोज पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।