महाराष्ट्र की धरती पर आज मची है ,पोंगल, की धूम, हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल,,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 14 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
इस देश की संस्कृति, सभ्यता और तहज़ीब का दुनिया में कोई सानी नहीं है। इस देश में जहां होली, दिवाली ईद, क्रिसमस पूरी शिद्दत के साथ मनाया जाता है, वहीं महाराष्ट्र और मद्रास की धरती पर मद्रासी समुदाय अपने खुसूसी त्यौहार पोंगल को भी उतनी ही शिद्दत से मनाता है। जैसे इस देश में होली दिवाली ईद और क्रिसमस मनाया जाता है।
आपको बताते चलें कि आज 14 जनवरी को मकरसंकांति उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में मनाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र सहित पूरी मुंबई में आज पोंगल को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
सड़कें बाज़ार और मुहल्ले बिजली की सजावट और बड़े बड़े पोस्टर और होर्डिंग से सजे हुए हैं। भारी पुलिस बल उनकी निगरानी में रात दो बजे से ही मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
पोंगल के त्यौहार में मद्रासी समुदाय हर उस नई चीज़ का स्वागत करता है जो उसके खेतों से उगता है। और इस अवसर पर औरतें बचें और परिवार का हर सदस्य वही सब कुछ अपने आराध्य को अर्पित करते हैं।