लखनऊ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और काबीना मंत्री डॉ. संजय निषाद आज विधानभवन स्थित नवीनीकृत प्रेस रूम पहुंचे और पत्रकारों से संवाद किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव भारत सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की सोच के अनुसार नवीनीकृत प्रेस रूम को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेस रूम की सुविधाएं बेहतर हुई हैं और इसका विस्तार भी किया गया है, जिससे अधिक संख्या में पत्रकार साथी यहां बैठकर कार्य कर सकेंगे। श्री पाठक ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की किसी भी विधानसभा का सर्वश्रेष्ठ प्रेस रूम है।इस कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष अविनाश मिश्र, संयुक्त सचिव विजय त्रिपाठी, सदस्य अब्दुल वहीद, सुयश मिश्रा, भूपेंद्र मणि और अन्य वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे।
विधानभवन में नवीनीकृत प्रेस रूम का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संवाद
—————————— ————————