लाउडस्पीकर का तार जोड़ते समय करंट उतरने से कथा आयोजक की मौत

 

बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के महुआर गांव में श्रीमद्भागवत कथा आयोजक की लाउडस्पीकर का तार एम्प्लीफायर से जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महुआर गांव में वेद प्रकाश पाण्डेय के घर श्रीमद् भागवत कथा चल रही थी। कथा के अंतिम दिन आरती के दौरान वेद प्रकाश पाण्डेय लाउडस्प्ीकर का तार जोड़ रहे थे कि अचानक एम्प्लीफायर में करंट उतरने से वे उसकी चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आता देख अफरातफरी मच गई। आनन फानन में अचेत अवस्था में उन्हे इलाज के लिए सीएचसी रूधौली ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया, गांव वाले भी गमगीन हो उठे।