*इस कर्नीवल प्रोग्राम में कई समाजसेवी, पत्रकारों, डॉक्टरों आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया*
जनपद बहराइच के मोहल्ला शखैय्यापुरा स्थित हरमैन माडर्न जू० हाई स्कूल की ओर से कर्नीवल स्पेशल पार्टी का आयोजन किया गयाl जिसका उद्घाटन फीता काट कर मुख्य अतिथि (मारिया शाह) विधायिका मटेरा ने किया जिसमें शामिल रहे स्कूल के प्रबंधक इश्तियाक अली तथा स्कूल अध्यक्ष मो० अब्दुल्लाह। इस अवसर पर डायरेक्टर मो० मशकूर इश्तियाक ने बताया कि कार्यक्रम मे नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश गीत, तारा रम पम पम सांग, लाल टमाटर बड़े मज़ेदार, मां बाप बड़े अनमोल, कव्वाली तू कुजा मन कुजा, छोटा बच्चा आदि एक्शन सांग तथा कई मनमोहक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किए। स्कूल के जूनियर कक्षा के बच्चों ने चाट चाउमिंग, पानी पूरी, गाजर का हलवा, पेटीज़, क्रीम बंद, बैलून, कैंडी, मटर पापड़, छोला पुलाव,काफी, रिंग फेकना, निशाना लगाना आदि के स्टाल लगाए तथा सांइस के माडल चंद्रयान, सोलर सिस्टम,
का भी बच्चों ने स्टाल लगाए। तो वहीं कार्यक्रम का संचालन कुलसूम ने किया। कार्यक्रम मे डा० फैसल, पत्रकार शादाब हुसैन, पत्रकार अकरम सईद, मो यासिर, मो कासिम जियाउद्दीन, असद परवेज़, अनुज मिश्रा, अब्दुलाह, परवेज प्रिंस, वसीम, अनवार अहमद, पत्रकार तौहीद अहमद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुरमुज़ी बेगम, राहिला निज़ाम स्कूल स्टाफ इकराम, फिरोज, आशिफ, शहला, अजरा, लवी, शाइस्ता, शबीना, अलफिशा, इकरा, सना, शबीना, दरक्खशा, फाइज़ा, आयशा, सानिया आदि स्टाफ व अभिभावक मोजूद रहे।