बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अण्डा गांव निवासी जैद ने गांव निवासी चार लोगों पर अपने भाई को मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अण्डा गांव निवासी रमजान अली, नजमा खातून पत्नी सज्जाक, राकिया खातून पुत्री मोबीन व परवेज ने मिलकर उसके भाई रेहान को रास्ते में रोक कर मारापीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।