शादी में नाई का काम करते दौड़ा कर मारा पीटा, बचाने आई पत्नी का ऐंठा हाथ

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पकड़ीजप्ती(बलुवा पुरवा) निवासी मो. इस्लाम ने दो लोगो पर उसे और उसकी पत्नी को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपनी पत्नी के साथ पकड़ीजप्ती निवासी राम शंकर वर्मा के घर उनकी लड़की की शादी में नाई का काम कर रहा था। इस बीच अचानक गांव निवासी राकेश यादव ने पहुंचकर उसे गाली देते हुए दौड़ाकर मारा पीटा, बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी का हाथ ऐंठ दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसे और उसकी पत्नी को चोटें आई। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।