बस्ती ।सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ौगी निवासी अबू आकिब ने गांव निवासी दो लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी अब्दुल बदूद, अहमद अली ने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी, लहसुन का बाड़ा तोड़ते हुए लहसुन को कुचल कर बर्बाद कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।