बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के हर्रैया कस्बा के गांधीनगर स्थित संघ के जिला प्रचारक के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर इंवर्टर, बैट्री समेत अन्य सामान चुरा ले गए। मामले में मनिकरपुर निवासी संतोष कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि संघ के जिला प्रचारक राघवेन्द्र 15 नवम्बर को कार्यालय में ताला बन्द कर संघ के कार्य से मऊ गए थे। 20 नवम्बर की रात लगभग 11 बजे वापस कार्यालय आने पर ताला टूटा मिला। चोर कार्यालय में रखा इन्वर्टर, बैट्री, स्टेप्लाइजर, गैस सिलेन्डर, ध्वज स्टैण्ड, स्टील बाल्टी, कुकर, थाली, गिलास, कढाई, स्टैण्ड पंखा, साउन्ड माइक , कम्बल , जूता, पेनड्राइव, रूम हीटर, टिल्लू मोटर, साइकिल, खाद्यान्न आदि चुरा ले गए।