रिपोर्ट कालिंदी तीवारी संतकबीरनगर
संत कबीर नगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयप्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारीगण नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी अधिकारी को उसके विभाग से संबंधित संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के जनता दर्शन में प्राप्त जो भी प्रार्थना पत्र आते हैं उसे अधिकारीगण आवश्यकतानुसार संबंधित विभागीय अधिकारी से संपर्क कर तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच हेतु संबंधित अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में रचनात्मक सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे, उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह, जिला बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
*