पौली
शिक्षा क्षेत्र पौली के घरभरन दास पब्लिक एकेडमी दुलहापार में मंगलवार को दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता मे कुल 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें दबंग टीम की रंगोली शीर्ष पर रही इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर को देखते हुए दर्शको से खूब वाहवाही लूटी।
प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधानाचार्य बिजय पाल ने कहा कि प्रतियोगिता से जहाँ बच्चों का मानसिक विकास होता है। वही दीपावली का महान पर्व वातावरण को शुद्ध बनाने का ऋषियों का एक प्रयोग है। बच्चो को पटाखों से दूर रहने की नसीहत दी गई। और पटाखों से होने वाले नुकसान की जानकारिया दी। इस मौके पर प्रबंधक दीपक दास,संजय कुमार,शुभम, शिवप्रसाद, अर्पणा पाल, सृष्टि त्रिपाठी, स्मृति त्रिपाठी, पूजा, नेहा ,शहनाज ,प्रीतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।