(प्रीती देवी)
हमरंग फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर को साहित्यकारों के उत्साहवर्धन हेतु, हिंदी और उर्दू साहित्य के विस्तार में अमूल्य योगदान देने वाले साहित्यकारों को साहित्य भूषण सम्मान – 2024 प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें … प्रीती द्विवेदी (प्रीती देवी) जो इस समय रायपुर में निवासरत हैं उन्हें यह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रीती द्विवेदी वर्तमान में साहित्य सेवा हेतु कई संस्थाओं में अलग अलग पद पर कार्यरत होकर अपनी साहित्य सेवाएं दे रही हैं।
साहित्य संगम संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई कार्यक्रम संयोजिका,, प्रमाणन अधीक्षिका,,,
नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच पर सह सचिव पद
हिंदी काव्य कोश – इलेक्ट्रानिक मीडिया सदस्य
तुलसी साहित्य अकादमी रायपुर जिला इकाई कार्यकर्ता
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित हो चुकी प्रीती द्विवेदी जी साहित्य श्री, छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान,,नारी काव्य सागर सम्मान आजादी का अमृत महोत्सव गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,, लघुकथा सम्मान,,जैसे अनेकों सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।
हमरंग फाउंडेशन शुरू से ही साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, जिससे लिखने-पढ़ने वाले लोगों को एक सुंदर मंच मिले। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स जी ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजन से साहित्यकारों से संबंध बढ़ता है, और सभी मिलकर साहित्य की सेवा करें, बस यही एक मात्र उद्देश्य है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव विवेक तिवारी अविचल जी ने भी सम्मान प्राप्त करने वाले सभी साहित्यकारों को अपनी ओर शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ-साथ इस सम्मान समारोह के सफल आयोजन में संस्था की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर, पूरी लगन से मेहनत की संस्था के द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।