ट्रैक्टर ट्राली पर लदा सवा दो कुंतल चोरी का सरिया बरामद, दो गिरफ्तार

 

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सवा दो कुंतल सरिया बरामद किया है। सरिया को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद सरिया सहित ट्रैक्टर, ट्राली को अपने कब्जे में लिया है। बरामद चोरों की पहचान रूधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज(भुसुड़ी) निवासी अजय कुमार (18), मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के दसौता निवासी जितेन्द्र चौधरी (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनो को ट्रैक्टर ट्राली पर चोरी का 215 किलो सरिया लादकर ले जाते परसा जाफर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हे न्यायालय के लिए रवाना किया गया।