अल्ट्राटेक सीमेंट आवासीय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन

अम्बेडकरनगर टांडा।जनपद अम्बेडकर नगर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के आवासीय परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं श्रमिकों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया और साथ ही रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के इकाई प्रमुख नागेश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में महिलाएं एवं बच्चों के भागीदारी को काफी सराहना एवं प्रशंसा किया और साथ ही मेडल प्रदान कर बच्चों तथा महिलाओं को पुरस्कृत किया एवं लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति न खुद गंदगी फैलाई और ऐसा करने से दूसरों को भी रोके – टोके और हम जहां भी रहे वहां अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें।गांधी जी के सपनों का भारत बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में हम सबका सराहनीय योगदान होगा।