बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के औराडीह निवासी राजेन्द्र बहादुर चौधरी ने गांव निवासी दो लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर अपने पुत्र को मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राकेश और उसके पिता चन्द्रशेखर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।