वन राज्यमंत्री का आगमन 15 सितम्बर को 

बहराइच । प्रदेश के मा. राज्यमंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री के.पी. मलिक का 15 सितम्बर 2024 को जनपद बहराइच का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री मलिक अपरान्ह 01ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचेगे। श्री मलिक अपरान्ह 03ः00 बजे तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम सिसईया चूरामणि पहुंचकर मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में शामिल होकर अपरान्ह 05ः00 बजे बरेली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने दी है।