,हर्रैया: सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में न्यायालय हर्रैया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ न्यायाधिकारी अखिल कुमार ने किया। कुल 303 मुकदमें निस्तारित किए गए। इस दौरान कुल 2710 रूपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें एमबी एक्ट के सात चालान व 136 चालान बीएनएस की धारा 290 व 292 का जुर्माने से निस्तारित किया गया है। वर्ष 2021 से पूर्व के कुल 160 एमबी एक्ट चालान को मिला कर 303 मामले निस्तारित हुए। न्यायाधिकारी अखिल कुमार ने कहा कि लोक अदालतों में अधिकतर मुकदमों का सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है।
Post Views: 171