राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़े फरियादी, 76417 मुकदमें हुए निस्तारित

बस्ती: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में आयेाजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 76 हजार 417 मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इस दौरान बैंक ऋण व अन्य प्रकार से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 52628 मामलों को निपटारा कराया गया। न्यायालयों के 23789 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश अखिलेश दुबे द्वारा सुलह-समझौते के आधार पर कुल 95 मामलों का निस्तारण किया गया। एक करोड़ 57 लाख पांच हजार 500 की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई ।आपराधिक वादों के निस्तारण के फलस्वरूप कुल 309460 रुपये की धनराशि अर्थदण्ड स्वरूप वसूली गयी। अन्य मामलों में कुल 21986545रुपये दिए गए। इस प्रकार कुल 22296005 रुपये की धनराशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त बैंक ऋण के मामलों को निस्तारित कराकर बैंकों द्वारा 30910914 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिलाजज कुलदीप सक्सेना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला जज अनिल कुमार, न्यायाधीश शिवचन्द, रामकरन यादव, प्रमोद कुमार गिरि, आशीष कुमार राय, अमित मिश्रा, सोनाली मिश्रा, सिद्धार्थ बरगोटी, अभिनव देवेश शुक्ल समेत न्यायिक अधिकारीगण ने प्रतिभाग लिया।