छावनी थानाक्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर हुई घटना
बस्ती : छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे अनियंत्रित ऑटो की ठोकर से टोलकर्मी की मृत्यु हो गई । यह दुर्घटना उस वक्त हुई। जब वह टोल प्लाजा पर वाहनों को लेन में जाने के लिए नियंत्रित कर रहा था। हरैया थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र सिंह चौकड़ी टोल प्लाजा पर काम करते थे । रोज की तरह वह शनिवार की सुबह से ही अपने निर्धारित लेन से गुजरने वाहनों को चलने के लिए नियंत्रित कर रहे थे। अचानक से अयोध्या की तरफ से आ रही अनियंत्रित आटो ने टोल पर खड़े शैलेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे वह आगे जा रही ऑटो में जा भिड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए सिर में गंभीर चोट आ गई। साथी टोल कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक छावनी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना की वजह बने दोनों आटो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
—-