संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतराता मिला 22 वर्षीय युवक का शव

परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पटखौली माफी गांव के उत्तर नहर में सोमवार सुबह 8 बजे नहर में एक तैरती हुई मिली सुबह जब राहगीर उस रास्ते से जा रहे थे तो उन्हें नहर में उतराता शव दिखाई दिया ।इतने में लोगों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई । किसी ने इसकी सूचना थाना त्रिलोकपुर को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी त्रिलोकपुर विजय कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर नहर से लाश को निकलवाया । लाश निकालते समय पता चला कि उसका पैर नीचे साइकिल में फंसा है। लाश के साथ साइकिल को भी बाहर निकाला गया। इसके बाद सूचना पर मौके पर सीओ डुमरियागंज सतीश चंद्र पांडे भी पहुंचे । बाद में मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच में जुट गई। लाश को शिनाख्त के लिए रखा गया था। कुछ समय के बाद उसकी पहचान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इजरहवा निवासी सत्य प्रकाश पांडे उर्फ बुद्धि पुत्र अनिल पांडे उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई । घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं मृतक के चाचा ने बताया की बुद्धि का रविवार की दोपहर गांव के ही एक परिवार से कहा सुनी हो गया था इसकी शिकायत थाना त्रिलोकपुर तक पहुंची और वहां पर समझौता होने के बाद से ही उनका भतीजा घर नहीं आया और आज सुबह उसकी लाश यहां मिली है ।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर ने बताया कि पुलिस अपना काम तत्परता से कर रही है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।