जन मन में वैदिक संस्कृति के प्रति प्रेम भरना ही वेद प्रचार कार्यक्रम का उद्देश्य-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती – वेद प्रचार कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन के मन में अपने वैदिक संस्कृति के प्रति प्रेम उत्पन्न करना है। जिससे समाज में मानवता का विकास होगा। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने लोगों को अपने परिवार को संस्कारित करने का संदेश दिया। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर बेटियों महिमा आर्य और आयुषी आर्य ने वेदपाठ किया और विशेष वैदिक यज्ञ कर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस अवसर स्वामी दयानन्द विद्यालय पर यज्ञ कराते हुए आचार्य महावीर मुमुक्षु ने ओम जप की विधि बताई। इसके पश्चात चैयाबारी मुहल्ले में भारत स्वाभिमान की महामंत्री श्रीमती सरोज त्रिपाठी के नेतृत्व में यज्ञ कराते हुए पण्डित नेम प्रकाश त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण के योगेश्वर स्वरूप का ग्रहण करने की प्रेरणा दी। इसके अलावा मधुर भजनों के माध्यम से लोगों को सुखी गृहस्थ की प्रेरणा दी। इस अवसर पर यजमानों ने पर्यावरण शोधक यज्ञ करते हुए योगेश्वर श्रीकृष्ण के उज्जवल चरित्र से प्रेरणा प्राप्त की। इस कार्यक्रम में श्रीमती कामना पाण्डेय, मीना, घनश्याम आर्य, राधेश्याम आर्य, मिथलेश देवी, महिमा आर्य, आयुषी आर्य, संतोष कुमार पाण्डेय, उपेंद्र आर्य, अजीत कुमार पाण्डेय, नवल किशोर चौधरी, शिव श्याम, नितीश कुमार, परी, पुनीत राज, जे पी चौबे, देवव्रत आर्य, अलख निरंजन आर्य, अरविन्द साहू, ओम प्रकाश ठाकुर, रोहित कुमार, सुमित, आकाश, कौशलेंद्र प्रसाद मिश्र प्रधानाचार्य श्री महाजन स्कूल बस्ती, सूर्य प्रकाश, सत्यदेव प्रसाद, रोहिणी पाण्डेय, अनुपमा अग्रवाल, अंशुमाला बरनवाल, रेखा सोनी, नीलम, सुमन आर्य, द्रौपदी देवी, मनीष कुमार सिंह, दिनेश त्रिपाठी, राम बाबू सोनी, अनूप कुमार त्रिपाठी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे।