
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी और प्रधानाचार्य ने विद्यालय के अभिभावकों के साथ मां सरस्वती के चित्रपट माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया I
विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नटखट नटखट जमुना के तट, जोगीरा तारो, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी , हे पालनहारे, आदि गानों पर प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया राधा कृष्ण की झांकी निकाल कर बच्चों ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया ऐसा लग रहा था कि जैसे प्रभु बच्चों के रूप में ही दिख रहे हो बच्चों द्वारा अनेक तरह के कार्यक्रम को देखकर मौजूद अभिभावक राधा कृष्ण रूप को देखकर झूम उठे
कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए I इस मौके पर राम पूजन, सुनील कुमार ,प्रशांत वर्मा ,रवि, प्रमोद, अमीषा, संध्या, साधना, दिव्या, पिंकी , अंतिमा मिश्र ,राघवेंद्र पाठक, गुलाम मोहम्मद आदि उपस्थित रहे I विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों में होने से बच्चों को भारतीय संस्कृति के विषय में जानकारी प्राप्त होती है तथा उनका सर्वांगीण विकास होता है I