लखनऊ।हर वर्ष की तरह इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम 26 अगस्त को रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक कुन्दनलाल ठाकुरद्वारा खेतगली चौपटिया में श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा।
भजन कीर्तन के बाद रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती – जन्म होगा फिर प्रसाद वितरित किया जाएगा।ये जानकारी ट्रस्ट के पदाधिकारी अभय अग्रवाल ने दी है।