मिल्कीपुर-अयोध्या खंडासा थाना क्षेत्र के ढोली असकरन गांव निवासी चेतराम पुत्र पुत्र गुरु चरन 55 वर्ष व उनका भतीजा शिव शंकर पुत्र साहब दीन 32 वर्ष निवासी गड़रही बाजार की बभनाभारी थाना मवई मवई रिश्ते के अंतिम संस्कार से लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुँच कर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके घर पर देर रात 1बजे के आसपास सूचना दी दुर्घटना में मृतक शिव शंकर के पिता साहब दीन ने बताया कि शिव शंकर बचपन से इनायत नगर थाना क्षेत्र के करमडांडा गांव में अपने ननिहाल में रहता था और वहीं पर दुकान करता था,रक्षाबंधन के अवसर पर वह घर आया हुआ था और अपने मौसा चेतराम के साथ उनके रिश्ते में साले की मौत की सूचना पर अंतिम संस्कार में मोटरसाइकिल से बभनाभारी थाना मवई गए हुए थे 20 अगस्त को अंतिम संस्कार निपटने के बाद रात 8 बजे करीब दोनों लोग बभनाभारी थाना मवई से घर के लिए निकले लेकिन बीपी मावई के पास लगभग 9 से 10 बजे के बीच में अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया मृतक के पिता ने यह भी बताया कि शिव शंकर के दो बच्चे एक पुत्र व एक पुत्री हैं तथा मृतक गुरचरण के तीन लड़की व एक लड़के हैं। रात 1 बजे के करीब गदुरही बाजार में आई टेलिफोनिक सूचना के बाद करमडांडा गदुरही बाजार व ढोली आसकरन के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए जहां से मवई पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया समाचार लिखे जाने तक तीनों गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।