दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने का आरोप

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के पेलनी गांव निवासी 30 वर्षीय एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सोनहा थाने पर दी गई तहरीर में सुमन यादव ने अपने पति पेलनी गांव निवासी सुधीर चन्द्र यादव, ससुर छोटेलाल, सास सुशीला, देवर शिवचन्द्र उर्फ पिन्टू, ननद रागिनी पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रतााड़ित करने, मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुराल में उसका जीवन पूरी तरह असुरक्षित हो जाने के कारण वह अपने मायके छावनी थाना क्षेत्र के पचवस में अपने पिता रामअभिलाख के पास रह रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।