रालोद के पदाधिकारी घोषितः इरफान उपाध्यक्ष, रमेश प्रवक्ता बने

बस्ती । राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श और संस्तुति के बाद संगठन के विस्तार हेतु पदाधिकारियों की घोषणा किया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उदयभान चौधरी ने बताया कि इरफान अहमद जिला उपाध्यक्ष, रमेश चन्द्र गिरी जिला प्रवक्ता,  प्रमोद चौधरी, मो. रफीक, नागेन्द्र कुमार सचिव, रविन्द्र चौधरी उर्फ गोलू विधानसभाध्यक्ष बस्ती सदर का दायित्व सौपा गया है।
बैठक में रालोद के  प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि  मजबूत संगठन, नीति, कार्यक्रम के आधार पर ही जनता का भरोसा जीता जा सकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता रालोद के नीति और कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े। किसान, नौजवानों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है, उनके हितों केे लिये पार्टी का रचनात्मक संघर्ष जारी रहेगा। रालोद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। इस दिशा में निरन्तर सक्रियता बनाये रखा जाय।
बैठक में  प्रमोद चौधरी, राम सजीवन द्विवेदी,  निसार अहमद, संदीप पटेल, राकेश कुमार विश्वकर्मा, शिव कुमार वर्मा,   मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, चन्द्रिका प्रसाद, महेन्द्र चौहान,  मुन्नीलाल, इन्द्र बहादुर यादव, सामईन फारूकी, श्रीराम मौर्य,  अशरफ अली, प्रदीप चौधरी, के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।