रक्षाबंधन का त्यौहार दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में मनाया गया 

बस्ती। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल तथा यूरो किड्स पचपेड़िया रोड शाखा विद्यालय में भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी-खुशी भाग लेते हुए एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी, जहां बहनों ने अपने भाइयों की सफलता व लंबी आयु की प्रार्थना की, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों से प्रेम, विश्वास व रक्षा करने का संकल्प लिया! उपरोक्त के अतिरिक्त विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता व गिफ्ट पैकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के निदेशक श्री अमर मणि पांडेय व प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना पांडेय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ये बच्चे ऐसे ही सौहार्द्र के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शैक्षणिक समन्वयक श्रीमती दिव्या पाठक एवं विद्यालय के सहयोगी शिक्षक श्री के.बी.जी. अविनाश पांडेय, राम आशीष सर, नीलम चौधरी, लक्ष्मी गुप्ता, रिचिका सिंह, पूजा शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, संजू सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, रिया सिंह, सुमन गुप्ता, संस्कृति श्रीवास्तव, आराध्या सिंह, सिदरा फातिमा राही ने सभी बच्चों सोनाक्षी शुभिका शगुन आयुष के प्रतियोगी कार्यों का मूल्यांकन किया तथा उनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया, जिन्हें भविष्य में पुरस्कृत किया जाना है।