बस्ती। अगस्त लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार घर पर वह मोबाइल से बात कर रही थी। इस बीच गांव निवासी मोहित ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसने इस बात का विरोध किया और हाथ छुड़ाने लगी तो आरोपी ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।