दुष्कर्म के आरोपी ने आम के पेड़ पर फंदे से लटक कर दी जान

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से रेप के आरोपी का आम के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी गांव निवासी सुड्डू सिंह का शव मंगलवार को आम के पेड़ पर फंदे से लटकता देख कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया, इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, परिजनों से इस बाबत जानकारी ली। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

बता दें कि एक युवती से दो दिन पूर्व बेलाड़ी गांव निवासी सुड्डू सिंह पर जबरिया धमकाकर खेत में दुश्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में तीन अन्य आरोपियों पर घर में घुसकर, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इस बीच एक आरोपी सुउ्डू सिंह का आम के पेंड पर फंदे से लटकता षव मिला। बताया जाता है कि दुष्कर्म मामले में आरोपी सुड्डू सिंह मुकदमा दर्ज होने के बाद से काफी परेशान था, पुलिस गिरफ्तार न कर ले, इसके लिए वह इधर उधर भागता फिर रहा था। इधर कुछ लोग उसे ताने भी मार रहे थे, जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है। शव को कब्जे में लेकर े पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *