विवाहिता की लाश नदी में मिली

बस्ती।  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिपरौल घाट मनोरमा नदी के पुल के निकट मंगलवार शाम करीब चार बजे करीब 25 वर्षीया महिला का उतराता शव उ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से लाश की पहचान कराई। जानकारी के मुताबिक नगर थानाक्षेत्र के गोईरी गांव निवासनी पूनम पत्नी सूर्यलाल सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जब घर निकल गई थी। मंगलवार को दुबौलिया थाना क्षेत्र के बनकठवा शवदाह गृह के पास कुछ ग्रामीण शौच करने के लिए गए थे उन्होंने पुल के पास एक मोबाइल व चप्पल पड़ा देखा।जो पता चला कि महिला पूनम का था। उसका मयका दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसाव ग्राम पंचायत के मालीपुरवा गांव में था। मोबाइल व चप्पल मिलने की सूचना पर मायके व ससुराल वाले घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से मनोरमा मे खोज करवाया। करीब चार बजे शाम को पिपरौल घाट पुल के निकट एक महिला का उतराता हुआ शव मिला जिसकी पहचान परिजनों ने पूनम के रूप में किया।‌ दुबौलिया पुलिस ने शव‌ को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। पति सूर्यलाल ने मंगलवार को सुबह नगर थाने पर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी।‌ एसओ दुबौलिया थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *