इलाज के दौरान सर्प दंश की शिकार महिला की हुई मौत

बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा गांव में गुरुवार की रात घर में बेड पर सो रही महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। जहरीले सांप के काटने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने उसे सीएचसी कुदरहा बनहरा ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोनम (31) पत्नी श्रीकांत चौधरी अपने पति व दो बच्चों के साथ टीन शेड के मकान में बेड पर सो रहे थे रात में तकरीबन एक बजे अचानक टीन शेड से एक जहरीला सांप सोनम के ऊपर गिर गया और सोनम के पैर में काट लिया। सांप के काटने पर सोनम ने शोर मचाया तो पति श्रीकांत ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाल लिया। गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका सोनम अपने पीछे रितिका (5) और राजा बाबू (3) को छोड़ गई। सोनम के अचानक मौत से परिवार और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *