डीजे संचालकों के साथ हुई बैठक

बस्ती।  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में  पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर हुड़दंग को बंद करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बार कांवड़ियों के डीजे पर नियमो की पाबंदी लगा दी गई है। इसको लेकर पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी के निर्देश पर  जिले के सभी थाना प्रभारियों व थानेदारों की ओर से स्थानीय स्तर पर में डीजे संचालकों की मीटिंग ली गई। संचालकों को साफ तौर निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी हालत में तेज आवाज डीजे नहीं बजाएंगे। अगर ऐसा करेंगे तो पुलिस की तरफ से उनकी गाड़ी का भारी भरकम चालान कर डीजे वाहन को जब्त कर दिया जाएगा।ऐसे डीजे संचालको को जेल भी भेजा जाएगा।एसपी ने बताया कि सावन के महीने में मंदिरों में भीड़ हो रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी सतर्क दृष्टि रखें। यातयात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *