बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया काशीपुर तटबंध पर बुधवार की शाम तकरीबन चार बजे एक युवती ने नदी में छलांग लगा दिया। हालांकि बगल में मछली का शिकार कर रहे मछुआरों ने युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती किस वजह नदी में छलांग लगाई पता नहीं चल सका। जानाकरी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटरिया-काशीपुर तटबंध पर पैठिया लश्करी गांव के पास युवती (18) तटबंध पर पहुंची और नदी किनारे स्लीपर और फोन रख कर नदी में छलांग लगा दी। बगल में ही मछली का शिकार कर रहे दो लोगों ने अपनी जान कर खेलते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। लोगो ने डायल 112 पर फोन किया लेकिन कोई रेस्पांस नहीं मिला। युवती से लोग नाम पता पूछने लगे लेकिन उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। बाद में उसने फोन कर के एक लड़के को बुलाया। फिर वह दोनो चले गए।
Post Views: 164