बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के तुसायल गांव में सोमवार देर शाम 30 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूब कर मौत हो गई है। व्यक्ति तालाब किनारे शौच के लिए गया था और वह तालाब में फिसल कर पानी में चला गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकलवाया है। मामला के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल ग्राम पंचायत का है। जानकारी के अनुसार किशुन कुमार गौतम (30) शौच के लिए तालाब के पास गया था तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया । जिसके कारण तालाब में डूबकर मौत हो गई है। वहीं मामले पर मृतक के परिवार वालो का कहना है कि मेरे वह घर से कहीं गया था हमको नहीं पता कहा गया था। ग्रामीणों ने मृतक का शव तालाब में उतरता पाया, जिसकी सूचना घर वालों और पुलिस को दी। जानकारी दी गई कि किशुन कुमार गौतम का शव तालाब में पड़ा है। जानकारी देते हुए थाने के मौजूदा प्रभारी रमजान अली ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला है।मृतक का शव तालाब में उतरा रहा था पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।