26 वर्षीय युवक ने पुल से छलांग लगाई

 

बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 26 वर्षीये युवक ने लालगंज पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी है।

आपको बताते चलें कि कुआनो नदी के ऊपर बने इस पुल से इस वर्ष लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने कूद कर नदी मे  अपनी जान दे दी है।ग्रामीणो की सूचना पर  लालगंज की पुलिस पहुंच गई है।गोताखोर की मदद से पुलिस युवक की  तलाश कर रही है काफी अन्धेरा होने के चलते सफलता नहीं मिल पाई है नदी में कूदनेवाला युवक लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार का  निवासी सुरेंद्र सोनी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *