युवती ने ट्रेन में दम तोड़ा

चित्रकूटक्ष मुम्बई से परिवार के साथ घर आते समय युवती की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
ये घटना मानिकपुर रेलवे स्टेशन में हुई। बिहार पुबिया शिवहर निवासी पिता अमीन ने बताया कि परिवार सहित मुम्बई में रहते हैं। सभी लोग वापस ट्रेन से घर जा रहे थे। इटारसी के पास अचानक पुत्री सिद्धी (23) की तबियत बिगड़ गई। जिसका इलाज जबलपुर में डाक्टरों ने किया। वहां से चलने के बाद फिर तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मानिकपुर जंक्शन में ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी को सूचना दी। पुलिस शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका चार बहनो में दूसरे नंबर की थी। मां रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *