थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बस्ती – जिले के थाना वाल्टरगंज द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2024 धारा- 363, 366, 376(2)n भा0द0सं0 व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता को दिनांक- 28.06.2024 को समय 13.05 बजे म0का0 प्रियंका यादव की मदद से बड़ेबन चौराहा से बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी तथा आज दिनांक- 30.06.2024 को वांछित अभियुक्त अजय कुमार उर्फ अंग्रेज को मनौरी चौहारे से समय करीब- 07.50 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0- 123/2024 धारा- 363, 366, 376(2)n भा0द0सं0 व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती , मु0अ0सं0- 235/2023 धारा- 354, 452, 504, 506 भा0द0सं0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वालें पुलिस टीम में  उ0नि0 जगदीश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ,  हे0का0 वीरेन्द्र यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती,  का0 कामोद कुशवाहा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती , म0का0 प्रियंका यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *