बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र इटहिया घाट शेखापुर में अज्ञात महिला (50) का शव पुलिस ने बरामद किया है। एसएचओ उपेन्द्र मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। नदी में मिली लाश विकृति हो चुकी है। शरीर पर हरे रंग का पेटीकोट व छींटदार ब्लाउज पाया गया है। उसके पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरु कर दी गई। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजहों की जानकारी मिल पाएगी