बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना कलवारी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरापिरई नकहा में हुई सब्जी काटने वाले चाक़ू से गला रेतकर की गई हत्या के संबंध में थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2024 धारा 302, 120-B IPC से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्तों यथाक्रमशः 1.* जावेद अहमद खान *2.* हसीना पत्नी अब्दुल रहीम *3.* सबाना उर्फ बेबी पत्नी अब्दुल वहाब को आज दिनांक 02.06.2024 को समय करीब 13:10 बजे ग्राम सोनबरसा मोड़ कुसौरा बाजार व समय करीब व 14:05 बजे ग्राम पूरापिरई थाना कलवारी जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया । बरामदगी के विवरण में एक अदद आला कत्ल चाकू भी मिला।
घटना के संक्षिप्त विवरण में दिनांक-01.06.2024 को समय करीब 13:30 बजे थाना कलवारी पर सूचना प्राप्त हुआ कि जावेद खान पुत्र महबूब खान निवासी ग्राम पूरापरई थाना कलवारी जनपद बस्ती द्वारा अपने ही गांव की शाहिना खातून उम्र करीब 32 वर्ष पुत्री अस्मत उल्ला का चाकू (सब्जी काटने वाले) से रेतकर काट दिया है, जिसे इलाज हेतु उसके परिजनों द्वारा सी0एच0सी0 कलवारी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जहां से पुनः स्थिति गंभीर होने की वजह से शाहिना खातून को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां शाहिना खातून की रास्ते में ही मृत्यु हो गई।
अभियुक्त जावेद का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 130/2024 धारा 302/120-B IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती , मु0अ0सं0 102/22 धारा 323, 504, 506 IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती | गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह जनपद बस्ती |, उ0नि0 जगदीश सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती , का0 श्यामसुन्दर, का0 अमन यादव, म0का0 पूजा सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती |